डलास दौरे से तय होगी भविष्य की राह
अमेरिका की प्रसिद्ध टेक कंपनी एक्टयूवी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को डलास आने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अमेरिका के उन्नत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम और अत्याधुनिक चिकित्सा अवसंरचना का बारीकी से अध्ययन करना है, ताकि उन्हें झारखंड की परिस्थितियों के अनुरूप लागू किया जा सके।
दो चरणों में बदलेगी स्वास्थ्य की सूरत
राज्य सरकार ने इस तकनीक को लागू करने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की है बुनियादी ढाँचे का डिजिटलीकरण और एआई आधारित डायग्नोस्टिक टूल्स की शुरुआत। पूरे राज्य में एक एकीकृत डिजिटल हेल्थ नेटवर्क का विस्तार, जिससे दूरदराज के गांवों में बैठे मरीजों को भी विशेषज्ञों की सलाह मिल सके एआई आधारित प्रणाली न केवल डॉक्टरों के काम को आसान बनाएगी, बल्कि कैंसर और हृदय रोग जैसी जटिल बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता लगाकर हजारों जान बचाई जा सकेगी।
क्या होंगे इसके फायदे
मानवीय चूक की संभावना कम होगी ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़े अस्पतालों तक दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे इलाज में निरंतरता बनी रहेगी। झारखंड सरकार का यह कदम राज्य को देश के उन चुनिंदा राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर देगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं में नवीनतम तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।