Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Bihar News: शराब माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों की शराब की गई नष्ट

Bihar: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को धरातल पर सख्ती से लागू करने के लिए गोपालगंज जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध देशी और विदेशी शराब को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया। इस कार्रवाई से जिले के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।


सयुंक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त निगरानी में हुई इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शराबबंदी कानून के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट करना था। जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट और मीरगंज थाना क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के बीच शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

  उत्पाद विभाग के 20 मामले और विभिन्न थानों के 80 मामलों सहित कुल 100 केस। लगभग 12 हजार लीटर जब्त देशी और विदेशी शराब। जब्त शराब की बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। चिन्हित स्थलों पर गहरा गड्ढा खोदकर शराब की बोतलों को बुलडोजर से कुचला गया।

प्रशासन का कड़ा संदेश

मौके पर मौजूद उत्पाद अधीक्षक और पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल शराब नष्ट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है। प्रशासन ने बताया कि शराब को गड्ढे में दबाकर पूरी तरह नष्ट किया गया है ताकि इसका दोबारा किसी भी रूप में दुरुपयोग न हो सके। जिले में शराबबंदी को पूरी तरह सफल बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में भी अवैध शराब की बरामदगी होने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि गोपालगंज प्रशासन अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !