बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मतदान के दिन सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती अरे सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की जा रही थी लेकिन उनकी जानकारी के अनुसार इन मांगों को भी सरकार ने नजरअंदाज कर दिया है। पुलिस प्रशासन को सख्त लहजे में संदेश देते हुए आदित्य साहू ने कहा कि वह सरकार का टूल किट ना बने। सरकार किसी की भी हो लोकतंत्र को बचाए रखना पुलिस प्रशासन की भी जिम्मेवारी है।
मतदान केन्द्रों पर मतदान को प्रभावित किया जा सकता है
आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में हो रहे 48 निकाय में से उन्होंने लगभग 40 निकाय का दौरा किया है इस दौरान लोग कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग से चल रही झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के खिलाफ अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से संवेदनशील बूथ की भी जानकारी साझा की है। पार्टी को आशंका है कि इन मतदान केन्द्रों पर मतदान को प्रभावित किया जा सकता है।
सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार अधिक से अधिक जीतकर आएंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि पुलिस प्रशासन का रवैया पक्षपात पूर्ण रहा तो आने वाले दिनों में सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।