Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-28

Jharkhand Politics: झारखंड BJP की नई टीम का ऐलान, आदित्य साहू की कमेटी में 9 उपाध्यक्ष और 3 महासचिवों को मिली जगह

Jharkhand Politics: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड प्रदेश इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद जारी इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की टीम में 9 उपाध्यक्ष और 3 महासचिव को शामिल किया गया है.


आदित्य साहू को इसी वर्ष 14 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पार्टी के केंद्रीय चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव की उपस्थिति में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था.



आदित्य साहू का राजनीतिक सफर लंबे समय से संगठन से जुड़ा रहा है. उन्होंने वर्ष 1980 में रांची जिले के ओरमांझी क्षेत्र के कुचू गांव से बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई.

वर्ष 2022 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा के लिए चुना गया. इससे पहले वह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें संगठन की कमान सौंपी गई है.

नई टीम के गठन को लेकर पार्टी में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है और इसे आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !