Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Jamshedpur Crime News: आधी रात में टाटा स्टील प्लांट में घुसकर चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी 75 किलो केबल के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट परिसर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ी चोरी की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। यह घटना करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है, जब सुरक्षा टीम ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी साकची क्षेत्र की ओर से केबल गैलरी के रास्ते प्लांट के अंदर दाखिल हुए थे और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गश्त पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर जैसे ही उनकी गतिविधियों पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए उन्हें घेरकर मौके पर ही दबोच लिया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।

बरामद हुआ लाखों का केबल
पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 75 किलो तांबे का केबल बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान ओल्ड सीतारामडेरा निवासी विकास चिन्ना, बिरसानगर रोड नंबर 7 निवासी दीपक लोहार और केबल टाउन बस्ती रोड नंबर 5 निवासी अविनाश मुखी के रूप में हुई है। इस बरामदगी से साफ संकेत मिलता है कि वे सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे और बड़ी मात्रा में सामान बाहर ले जाने की तैयारी में थे।

गिरोह से जुड़े होने की आशंका
प्रारंभिक पूछताछ में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं, जो औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद प्लांट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !