Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Jamshedpur News: इतिहास और गौरव की गूंज, जमशेदपुर में गंगा नारायण सिंह जयंती पर खास आयोजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर में स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर 25 अप्रैल 2026, शनिवार को एक भव्य सांस्कृतिक समागम सह विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से विष्टुपुर स्थित रीगल मैदान में शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार, पहली बार इस जयंती को इतने बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की गई है, जिससे समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा सके। 


भूमिज विद्रोह के महानायक, साहस और बलिदान की अमर गाथा

गंगा नारायण सिंह को 1832-33 के भूमिज विद्रोह के महानायक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक सम्मान का प्रतीक है, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है।


दिनभर रहेगा आयोजन का उत्सवमय माहौल

कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया जाएगा, जिसके बाद समाज के अगुवा और पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे। दोपहर में सम्मान समारोह, प्रमाण पत्र वितरण और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जबकि शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से माहौल उत्सवमय बना रहेगा।


सभी वर्गो से सहभागिता की अपील 

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गो के गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं। साथ ही, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गो की सक्रिय भागीदारी की भी उम्मीद जताई जा रही है, ताकि वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !