Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Bengal News : शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, वाराणसी से विनय राय उर्फ पमपम गिरफ्तार

Bengal News : पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी आरोपी विनय राय उर्फ पमपम राय को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी को पकड़ने के बाद सीबीआई ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया। इसके बाद जांच एजेंसी आरोपी को अपने साथ पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई।


यूपी से अब तक तीन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी


जांच में जुटी एजेंसियों के मुताबिक इस मामले में उत्तर प्रदेश से अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई लगातार हत्याकांड से जुड़े नेटवर्क और साजिश की कड़ियों को खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी विनय राय उर्फ पमपम राय का संबंध इस हत्याकांड की साजिश और आरोपियों के बीच संपर्क से जुड़ा हुआ है। एजेंसी उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाने में लगी है।


राजनीतिक गलियारों में भी बना हुआ है चर्चा का विषय


यह मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी काफी चर्चा में रहा है, क्योंकि मृतक चंद्रनाथ रथ को सुवेंदु अधिकारी का करीबी माना जाता था। हत्याकांड के बाद से मामले की जांच कई स्तरों पर चल रही है और एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !