Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-02

Hazaribagh Police Big Success: मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, डंकी रूट के जरिये अमेरिका भेजने का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार

Hazaribagh Police Big Success: हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के भराजो गांव निवासी सोनू कुमार द्वारा दिनांक 30/07/2025 को एक सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें यह बताया गया कि गांव के ही निवासी उदय कुमार कुशवाहा (जो पिछले 45 वर्षों से अमेरिका में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं) ने उन्हें अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर, फर्जी दस्तावेजों और मानव तस्करी के डंकी रूट के माध्यम से वर्ष 2024 में ब्राजील के लिए रवाना किया।

वादी के अनुसार, उदय कुमार ने बिकाश कुमार (दर्शन प्रसाद का पुत्र) और पिंटू कुमार दारू थाना के जरगा निवासी को भी अलग-अलग दिन दिल्ली से ब्राजील भेजा। ब्राजील पहुंचने पर इन तीनों को अंतरराष्ट्रीय डंकी माफिया के हवाले कर दिया गया, जिन्होंने उन्हें छिपाकर रोड और नदी मार्ग से Bolivia, Peru, Ecuador, Colombia, Panama, Costa Rica, Honduras, Guatemala होते हुए अमेरिका पहुंचाने की कोशिश की।

वादी को 50 दिन तक माफिया के कब्जे में रखा गया। इस दौरान उदय कुमार ने वादी के गरीब पिता को अमेरिका से कॉल कर और पैसे की मांग की। विवश होकर वादी के पिता ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर लगभग ₹45 लाख की राशि उदय कुमार के रिश्तेदारों को अलग-अलग माध्यम से दी।

वादी को Mexico City होते हुए San Diego भेजा गया, लेकिन अमेरिकी बॉर्डर पर उसे पकड़कर डिटेंशन सेंटर में डाल दिया गया, जहां वह लगभग चार महीने तक रहा। मार्च 2025 में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

घर लौटने के बाद जब वादी ने अपनी रकम की मांग की, तो उदय कुमार और उनके भाई चोहान प्रसाद द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण वादी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर टाटीझरिया थाना कांड संख्या 32/25 दिनांक-31/07/2025 धारा-338/336(2)/340(2)/61(2)(a)/318(2)/143(2)/126(2)/115(2)/351(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया।

त्वरित कार्रवाई: गिरफ़्तारी एवं बरामदगी

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिश्रुगढ़ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में निम्न पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त

1. उदय कुमार कुशवाहा, सा० भराजो, वर्तमान पता - अमेरिका
2. दर्शन प्रसाद, सा० बुध बाजार, टाटीझरिया
3. लालमोहन प्रसाद, सा० केसडा, टाटीझरिया
4. चोहान प्रसाद, सा० भराजो, टाटीझरिया
5. शंकर प्रसाद, सा० मेरु, हजारीबाग

1. उदय कुमार के पास से Samsung मोबाइल, जिसमें पीड़ित और उसके पिता से WhatsApp चैट की छायाप्रति
2. उसकी पत्नी के नाम से Axis एवं SBI बैंक डिपॉजिट पर्ची
3. नोटबुक जिसमें डंकी रूट से भेजे गए लोगों की सूची और उनसे वसूली गई रकम का विवरण
4. दर्शन प्रसाद के पास से Redmi मोबाइल, जिसमें ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट
5. लालमोहन प्रसाद के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा उसमें उदय कुशवा के साथ लेनदेन का व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट 
6. शंकर प्रसाद के पास से मोटोरोला मोबाइल, जिसमें उदय से लेन-देन से जुड़े WhatsApp चैट

अब तक डंकी रूट से भेजे गए व्यक्तियों की सूची

(सभी अमेरिका भेजे गए)

1. दिगंबर कुशवाहा (2018)
2. राजकुमार कुशवाहा (2013)
3. नंदू कुमार (2022)
4. पप्पू कुमार (2022)
5. चन्दन कुमार (2022)
6. शंभू दयाल (2022)
7. पृथ्वी राज कुशवाहा उर्फ सोनू (2022)
8. संजय वर्मा (2022)
9. सुमन सौरभ प्रसाद (2022)
10. प्रवीण कुमार (2022)
11. अरुण कुमार कुशवाहा (2019)
12. धीरज कुमार (2019)

छापामारी दल में शामिल अधिकारीगण:

1. बैजनाथ प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिश्रुगढ़
2. सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, टाटीझरिया
3. पु०अ०नि० पवन कुमार (अनुसंधानकर्ता), टाटीझरिया
4. कुनाल किशोर, थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना
5. आ० संजय कुमार, रिजर्व गार्ड
6. आ० टिंकू कुमार, रिजर्व गार्ड
7. आ० कादिर हुसैन अंसारी, तकनीकी शाखा
8. आ० मोनू कुमार, तकनीकी शाखा

हजारीबाग पुलिस इस मामले को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रैकेट के रूप में देख रही है। इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और माफिया नेटवर्क की तलाश जारी है। आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !