Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-02

new Circle Officer Gamharia: प्रवीण कुमार बने गम्हरिया के नए अंचलाधिकारी, अनुभव के साथ विकास को देंगे रफ्तार

गम्हरिया प्रखंड को नया अंचलाधिकारी मिल गया है। शनिवार को प्रवीण कुमार ने विधिवत रूप से अंचलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान पदाधिकारी कुमार अरविंद वैद्या से पद का प्रभार लिया। इस दौरान अंचल कार्यालय परिसर में उनका स्वागत गुलदस्ते के साथ किया गया।

कार्यभार ग्रहण करते ही अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा, मैं गम्हरिया की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान और सुशासन मेरी प्राथमिकता रहेगी।

आपको बता दे कि प्रवीण कुमार पूर्व में गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें क्षेत्रीय जरूरतों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ है।

स्थानीय जनता को नए अंचलाधिकारी से पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन की उम्मीद है। उनके अनुभव और कार्यशैली से प्रखंड में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !