Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-05

Bokaro News: उपायुक्त बोकारो के नाम से साइबर ठगी का मामला उजागर, फर्जी प्रोफाइल फोटो, व्हाट्सएप नंबर से ठगी की हो रही कोशिश

Bokaro: जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि साइबर ठगों ने उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा का प्रोफाइल फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर (+8562093158018) बनाया है। इस नंबर से आम नागरिकों/अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। यह कृत्य साइबर अपराध है।

उक्त नंबर से उपायुक्त बोकारो का कोई संबंध नहीं जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि उक्त नंबर का उपायुक्त अजय नाथ झा से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह फर्जी है और आमजन को भ्रमित करने का प्रयास है।

आम जन/अधिकारी रहे सतर्क, नजदीकी थाने में करें शिकायत

इस (+8562093158018) फर्जी नंबर से प्राप्त किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा नहीं करें।

किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। आर्थिक लेन-देन बिल्कुल न करें। यदि किसी को उक्त नंबर से संदेश प्राप्त हो तो तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में दर्ज कराएं। 

जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला प्रशासन की अपील, केवल अधिकृत माध्यमों से करें संपर्क

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया है कि वह साइबर ठगों से सतर्क रहें और केवल अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !