Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Saraikela Blood Donation Camp: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नगर कमेटी ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, सरायकेला में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Saraikela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर कमेटी ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। इस अवसर पर सोमवार को सरायकेला सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का नेतृत्व भाजपा नगर कमेटी के महासचिव सुमित कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने ने सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, सुदीप पटनायक, लिपू महंती, बीजू डे, सूर्य देवी, पिंकी मोदक और बलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान जैसे पवित्र कार्य को समाज की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताया।

भाजपा नगर कमेटी ने कहा कि इस शिविर से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और गंभीर स्थिति में मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !