Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-13

Jamshedpur News: बिस्टुपुर बाजार में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, जीएसटी बचत उत्सव के जरिए दुकानदारों और उपभोक्ताओं से संवाद

Jamshedpur News: भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सोमवार को बिस्टुपुर बाजार क्षेत्र में जीएसटी बचत उत्सव को लेकर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने पदयात्रा कर दुकानदारों से मुलाकात की और जीएसटी दरों में की गई कटौती की जानकारी साझा करते हुए उनसे आग्रह किया कि इस लाभ को ग्राहकों तक पहुंचाया जाए. भाजपा बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे.
अभियान के दौरान डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने विभिन्न दुकानों का दौरा किया और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी रिफॉर्म्स से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिली है. उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि त्योहारों के इस सीजन में घटे हुए कर का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए, ताकि आर्थिक सुधारों का उद्देश्य पूर्ण हो सके. बाजारों में दुकानदारों ने ‘घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार’ तथा ‘स्वदेशी अपनाओ’ जैसे संदेशों वाले स्टीकर अपनी दुकानों पर लगाए और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.



इस दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहारी मौसम में जीएसटी में रियायतें अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ उपभोक्ताओं के लिए भी वरदान साबित होंगी. बाजारों में बढ़ते उत्साह को बेहतर आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया गया.

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों के बाद दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, सीमेंट, पेंट, जूते, डेयरी प्रोडक्ट, खाद्य सामग्री, चिकित्सा उपकरण, कपड़े और स्टेशनरी जैसे 375 से अधिक उत्पादों के दामों में सीधी कटौती हुई है, जिसका लाभ अब आम लोगों तक पहुंच रहा है. यह कदम देश के लिए डबल डिस्काउंट जैसा है, जिसे त्योहार से पहले केंद्र सरकार ने उपहार के रूप में दिया है.

कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, मंडल प्रभारी शैलेन्द्र राय, हरिकिशोर तिवारी, किशोर ओझा, राकेश, बलराम, राजकुमार साह, सन्नी सिंह, आलोक दुबे, प्रदीप सोनकर, श्याम सिंह, राम महानंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. भाजपा ने इस अवसर पर स्वदेशी के समर्थन और उपभोक्ताओं के हित में लगातार अभियान चलाने का संकल्प लिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !