Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

Jamshedpur Big News: न्यूज़26 की खबर का असर, बिष्टुपुर के VIP इलाके में वेयरहाउस पर कब्जे की कोशिश के मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर कराया परिसर खाली, देखें वीडियो

Jamshedpur Big News: न्यूज़26 की खबर का असर, जमशेदपुर के पॉश और वीआईपी इलाके बिष्टुपुर में मंगलवार की रात वेयरहाउस पर कब्जे की कोशिश के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए वेयरहाउस को कब्जा मुक्त करवाया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हालात काबू में आए.

असामाजिक तत्व ने जबरन परिसर पर जमा लिया था कब्जा 
यह घटना मंगलवार को उस समय सामने आई थी, जब दबंगों के एक गिरोह ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खालसा क्लब के समीप स्थित एक निजी वेयरहाउस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की थी. बताया गया कि करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्व कई चारपहिया वाहनों से मौके पर पहुंचे थे और जबरन गेट के अंदर घुसकर परिसर पर कब्जा जमा लिया था. इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. सूत्रों की मानें तो कब्जा करने वाले लोग शहर के कुछ आपराधिक गिरोह से जुड़े बताए जा रहे थे. घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था.

पीड़ित व्यवसायी के पास सभी वैध दस्तावेज
पीड़ित व्यवसायी ने बताया था कि संबंधित जमीन और वेयरहाउस वर्षों से उनके कब्जे में है और इससे जुड़े सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं. उनका आरोप था कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने साजिश के तहत उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया. इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन शुरुआती स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी. बाद में जब शाम को इस मामले की जानकारी सिटी एसपी को दी गई, तब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और असामाजिक तत्वों को खदेड़ते हुए वेयरहाउस को कब्जा मुक्त करवाया.

शहर की पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल
घटना के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों की ओर से पहले जानकारी होने से इनकार किया गया था. वहीं, पत्रकारों द्वारा थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला था. इस पूरी घटना ने शहर की पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे.

शुरुआती ढिलाई ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए
बिष्टुपुर जैसे वीआईपी इलाके में वेयरहाउस पर कब्जे की कोशिश ने यह दिखाया कि अपराधी तत्व कितने बेखौफ हो चुके थे. हालांकि पुलिस द्वारा संज्ञान लेकर बाद में की गई कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित हुई, लेकिन शुरुआती ढिलाई ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. यह मामला संकेत देता है कि संपत्ति से जुड़े विवाद तेजी से आपराधिक रूप ले रहे हैं और ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !