Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Jamshedpur News: साकची में दिनदहाड़े छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से छीना पर्स

Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं। शीतला मंदिर के पास दिनदहाड़े छिनतई की एक और वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बाइक सवार बदमाशों ने टेम्पू में सवार एक महिला शिक्षिका को निशाना बनाते हुए उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता के हाथ से पर्स की हुई छिनतई

पीड़िता की पहचान हेमलता ठाकुर के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षिका हैं। जानकारी के अनुसार वह साकची बाजार में शादी से जुड़ी खरीदारी करने आई थीं। खरीदारी के बाद वह टेम्पू से लौट रही थीं, तभी शीतला मंदिर के समीप अचानक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और मौका देखकर उनके हाथ से पर्स झपट लिया।

घटना इतनी अचानक हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बदमाश तेज रफ्तार में फरार हो गए। पर्स में लगभग 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे।

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज

घटना के बाद पीड़िता ने साकची थाना पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !