Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Aaj Ka Panchang: गुरुवार का महासंयोग, साध्य योग में चमकेगी किस्मत, जाने आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 07 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि सुबह 10:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। संवत 2083 के इस शुभ दिन साध्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसे कार्य सिद्धि और सफलता के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव, बढ़ेगा आत्मविश्वास और सौभाग्य
आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 06:46 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्रदेव हैं, जबकि राशि स्वामी बृहस्पति देव माने गए हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे लोग आत्मविश्वासी, साहसी, बुद्धिमान और लोकप्रिय स्वभाव के होते हैं। हालांकि कभी-कभी इनमें अहंकार और खर्चीलेपन की प्रवृत्ति भी देखी जाती है।

जानिए आज के शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम माना गया है। वहीं अमृत काल दोपहर 01:23 बजे से 03:11 बजे तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 05:36 बजे और सूर्यास्त शाम 07:00 बजे होगा। चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं।

राहुकाल में भूलकर भी न करें शुभ कार्य
आज राहुकाल दोपहर 01:58 बजे से 03:39 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए। इसके अलावा गुलिकाल सुबह 08:57 बजे से 10:37 बजे तक और यमगण्ड सुबह 05:36 बजे से 07:16 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन अशुभ समयों में नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं माना जाता।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !