Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Aaj Ka Panchang: पुष्य से अश्लेषा तक नक्षत्र परिवर्तन, बगलामुखी जयंती पर पूजा से मिलेगा विशेष फल

Aaj Ka Panchang: आज 24 अप्रैल 2026  शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से भोज्य शुभ है। आज के पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 11:29 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सूर्योदय सुबह 05:17 बजे और सूर्यास्त शाम 06:11 बजे होगा। उत्तरायण और ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव जारी है। आज चंद्रमा कर्क राशि में हैं, जबकि सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं।


नक्षत्र, योग और ग्रहों की  स्थिति

नक्षत्र की बात करें तो आज पुष्य नक्षत्र रात 12:07 बजे तक रहेगा, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। योग में धृति के बाद गंड योग बन रहा है और करण में भद्रा के बाद वव करण रहेगा। ग्रहों की स्थिति भी विशेष है- मंगल, बुध और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन में, शुक्र वृषभ में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं।


आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के चौघड़िया के अनुसार सुबह 08:31 से 10:07 तक अमृत काल सबसे उत्तम है, जबकि 11:43 से 01:20 तक शुभ समय रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11:37 AM से 12:26 PM तक है, जो महत्वपूर्ण कार्यो के लिए श्रेष्ठ माना गया है। वहीं राहुकाल सुबह 10:07 से 11:43 तक रहेगा, इस दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। यमगण्ड और गुलिक काल भी अशुभ माने गए हैं।


आज का विशेष योग, पूजा और उपाय

आज बगलामुखी जयंती का विशेष महत्व है। मां बगलामुखी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है, खासकर रात्रि में विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही हनुमान जी की उपासना भी लाभकारी रहेगी। यदि यात्रा करनी हो तो दिशाशूल से बचने के लिए जौ या राई खाकर निकलना शुभ रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !