Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Aaj Ka Panchang: भद्रा और पंचक का प्रभाव, सही समय पर किया कार्य दिलाएगा सफलता

Aaj Ka Panchang: 15 अप्रैल 2026 बुधवार यानी आज वैशाख कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 08:12 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। विक्रम संवत 2083 और शक संवत 1948 चल रहा है। सूर्योदय सुबह 05:26 बजे और सूर्यास्त शाम 06:06 बजे होगा। इस समय उत्तरायण और वसंत ऋतु का प्रभाव है, जो आध्यात्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से अनुकूल माना जाता है।


नक्षत्र, योग और ग्रहों की चाल

आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 01:06 बजे तक रहेगा, फिर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा। ब्रह्म योग सुबह 11:22 बजे तक रहेगा, उसके बाद ऐंद्र योग लगेगा। चंद्रमा सुबह 07:05 बजे तक कुंभ राशि में रहकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि, मंगल और बुध स्थित हैं। सूर्य और शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन में तथा राहु-केतु क्रमश, कुंभ और सिंह राशि में स्थित हैं, जो आज के दिन को ज्योतिषीय रूप से विशेष बनाते हैं।


शुभ-अशुभ मुहूर्त और चौघड़िया

आज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 03:57 से 04:41 तक रहेगा। दिन का शुभ चौघड़िया लाभ 05:26–07:01, अमृत 07:01 से 8:36, शुभ 10:11 se 11:45 और शाम का लाभ 04:30 se 06:06 है। वहीं राहुकाल दोपहर 12:00 से 01:30 तक, यमगण्ड 07:01 से 08:36 तक और गुलिक काल 10:11 से 11:45 तक रहेगा। उत्तर दिशा में दिशाशूल है, इसलिए यात्रा से पहले तिल या धनिया ग्रहण करना शुभ माना गया है।


विशेष योग, व्रत और आज का उपाय

आज मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ है। साथ ही पंचक 17 अप्रैल तक और भद्रा 16 अप्रैल सुबह तक प्रभावी रहेगी, इसलिए शुभ कार्य सोच-समझकर करें। आज का सरल उपाय, शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें, इससे मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !