Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Bihar News: दरोगा बनने का सपना चकनाचूर, बंगाल से शराब की तस्करी करते पकड़ा गया परीक्षार्थी

Bihar: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला हाथीदह स्टेशन का है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक गौरव कुमार है, जिसने इसी महीने दरोगा की परीक्षा दी थी और पुलिस विभाग में शामिल होने का सपना देख रहा था।


दारोगा बनने का सपना चकनाचूर 

एक ट्राली और एक पिट्ठू बैग में भरकर लायी गयी शराब राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गांव सिमरिया पहुंचाई जा रही थी।एक गुप्त सूचना के आधार पर हाथीदह पुलिस ने शराब की खेप के साथ युवक को दबोच लिया।युवक गौरव कुमार ने इसी माह दारोगा का परीक्षा दिया था। शराब की तस्करी के आरोप में युवक की गिरफ्तारी से दारोगा बनने का सपना चकनाचूर हो गया है।

बंगाल से शराब लाकर

उल्लेखनीय है कि हाथीदह स्टेशन से बड़े पैमाने पर शराब की खेप उतारकर बेगूसराय भेजी जाती है।इस धंधे में महिला तस्करों की भी संलिप्तता उजागर हुई है वहीं कई महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार भी किया जा चूका है, दरअसल पुलिस के लाख प्रयासों के बाबजूद ट्रेन शराब तस्करी के लिये सबसे मुफीद साधन बना हुआ है,जिससे झारखंड और बंगाल से शराब लाकर मध्य और उत्तर बिहार ले जाई जाती रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !