Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur Breaking: उलीडीह में युवक पर चापड़ से हमला, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के उलीडीह थाना इलाके में रविवार को एक गंभीर वारदात सामने आई है। मून सिटी स्थित साईं मंदिर के पास एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में सिटीज सिंह बुरी तरह घायल हो गया।आसपास के लोगों ने तुरंत उसे MGM अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।


पुरानी दुश्मनी बनी हमले की वजह 

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। दो दिन पहले डिमना चौक पर ओम नाम के युवक से छिनतई की कोशिश हुई थी, जिसका उसने और उसके बड़े भाई ने विरोध किया था। इस मामले की शिकायत MGM थाना में भी की गई थी।


आरोपियों ने पहले भी दी थी धमकी 

घायल के परिवार और दोस्तों का आरोप है कि इस हमले का मुख्य आरोपी शुभम सिंह है। उनका कहना है कि थाना से छूटने के बाद उसने ओम को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।


खून से लथपथ हुआ युवक 

रविवार को सिटीज सिंह, ओम की बुलेट लेकर मून सिटी गया था। आरोपियों ने बाइक देखकर उसे ओम समझ लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही खून से लथपथ हो गया।


पुलिस की जाँच जारी 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। उलीडीह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !