Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की बंद केबुल कंपनी में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में स्थित एक बंद पड़ी केबुल कंपनी में बुधवार शाम करीब 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई. आग उस स्थान पर भड़की, जहां मोबिल से भरे ड्रम रखे हुए थे, जिससे कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

कंपनी के सुरक्षा शिफ्ट इंचार्ज नीरज कुमार सिंह के अनुसार, यह आग किसी शरारती तत्व द्वारा चिंगारी फेंकने से लगी है. आशंका जताई जा रही है कि चोरी के इरादे से यह हरकत की होगी.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किसने और किन हालात में लगाई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !