Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Jamshedpur Breaking: सोनारी के कुंजनगर में पूजा के दीये से लगी आग, चौथी मंजिल का कमरा जलकर खाक

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कुंजनगर स्थित अंबेडकर पथ, धोबी लाइन में शनिवार रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग संतोष कुमार के मकान की चौथी मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


जानकारी के अनुसार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच घर के मंदिर में पूजा के लिए दीया जलाया गया था। परिजनों का अनुमान है कि दीपक के कारण पहले मंदिर के आसपास आग लगी, जो धीरे-धीरे फैलकर कमरे में रखे सामान तक पहुंच गई। प्रारंभिक तौर पर सबसे पहले फ्रिज में आग लगने की बात भी सामने आई है, जिसके बाद आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।


आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही टाटा स्टील के दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी में टीवी, खिड़कियां, फर्नीचर समेत कई घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में पूजा के दीये से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !