Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Jamshedpur News: एनएच 49 पर बढ़ते हादसे, एक और दुर्घटना में महिला गंभीर

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में तेज रफ्तार के कारण एक भीषण दुर्घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान जामसोला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जुट गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल 
बताया जा रहा है कि बाइक से जाने के क्रम में महिला और उसके बेटे ने रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर रुककर पेट्रोल भरवाया। इसके बाद जब वे सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान उनकी टक्कर एक तेज रफ्ताए कार से हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल कार को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !