Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Jamshedpur News: किसानों के मुद्दे पर भाजपा का पटमदा में धरना, हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Jamshedpur News: जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से बुधवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा प्रखंड कार्यालय के सामने किसानों की समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस धरना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और किसानों से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया गया.


भाजपा नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने, लंबित भुगतान जल्द करने, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, मुफ्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट बढ़ाने तथा आधुनिक सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई. इसके अलावा किसानों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई.

अभय सिंह बोले- सरकार ने किसानों से किया विश्वासघात
धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि चुनाव के समय किसानों से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें भुला दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि धान बेचने के महीनों बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है, जबकि खाद और बीज की कालाबाजारी खुलेआम जारी है.

उन्होंने कहा कि जमीन डिजिटलीकरण और ऑनलाइन खातों के नाम पर अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और किसानों से रिश्वत मांगी जा रही है. अभय सिंह ने मइयां सम्मान योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्यापन के नाम पर महिलाओं को भीषण गर्मी में ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं.

आभा महतो और दुलाल भुइयां ने सरकार को घेरा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय केवल बयानबाजी कर रही है. उन्होंने प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा देने और फसल एवं पशुधन बीमा योजनाओं की बाधाएं दूर करने की मांग की.

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसान कर्ज और बदहाली की ओर धकेले जा रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों को उनका अधिकार नहीं मिला तो भाजपा गांव-गांव जाकर बड़ा आंदोलन करेगी.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि खेती आज भी मानसून पर निर्भर है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार विफल रही है. किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना बंद कर किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाया गया है. संजीव सिन्हा ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी.

धरना में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे. आंदोलन करेगी.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि खेती आज भी मानसून पर निर्भर है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार विफल रही है. किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना बंद कर किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाया गया है. संजीव सिन्हा ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी.

धरना में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !