Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur News: वंदे भारत में खराब खाने पर सख्त कार्रवाई, IRCTC और ठेकेदार पर भारी जुर्माना

Jamshedpur News: जमशेदपुर रूट की पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच में लापरवाही सामने आने पर IRCTC और संबंधित कैटरिंग ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाया गया है, साथ ही कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया गया है.
शिकायत के बाद जांच में लापरवाही उजागर, रेलवे ने तुरंत लिया बड़ा फैसला
15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 में सफर कर रहे एक यात्री ने भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की लापरवाही को रेलवे ने गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कराई. जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने बिना देर किए कार्रवाई के निर्देश दिए. इस पूरे मामले ने एक बार फिर ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

IRCTC पर 10 लाख रुपये और ठेकेदार पर 50 रुपये लाख का जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द
कार्रवाई के तहत रेलवे ने IRCTC पर 10 रुपये लाख का जुर्माना लगाया है, जबकि संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 रुपये लाख का भारी जुर्माना ठोका गया है. इसके साथ ही ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने साफ कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. रोजाना लाखों यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है, ऐसे में मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है. इस कार्रवाई के बाद कैटरिंग से जुड़े अन्य ठेकेदारों में भी सतर्कता बढ़ गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !