Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को 28 नंबर रोड के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जुट गए.


स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घायलों में एक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, जो 10 नंबर बस्ती का निवासी है. वहीं दूसरे घायल की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने प्रवीण के परिजनों को भी सूचना दे दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए.

एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह जानने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !