Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur News: सोनारी में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला समेत चार गिरफ्तार

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना मिलते ही सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए एक महिला और तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
लम्बे समय से थे नशे के कारोबार में संलिप्त 

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे। हाल ही में इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ये नशीले पदार्थ की बिक्री करते नजर आ रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में भारती केवट, विशाल केवट , रिशु साहू और कुमार बहादुर शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !