Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur News: OLX पर सेकंड हैंड बाइक खोजने निकला शख्स, अपनी ही चोरी हुई मोटरसाइकिल मिल गई

Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी हुई बाइक को उसके मालिक ने खुद ही खोज निकाला। मामला साकची थाना क्षेत्र का है। टाटा स्टील कर्मचारी रजनीकांत मिश्रा की पैशन प्रो बाइक 13 मई को करीम सिटी कॉलेज के पास से चोरी हो गई थी। ड्यूटी से लौटने पर जब उन्होंने बाइक गायब देखी तो तुरंत साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

CCTV में दिखा चोर, लेकिन हाथ नहीं आया सुराग
पुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें एक युवक बाइक लेकर फरार होता दिखाई दिया। इसके बावजूद कई दिनों तक बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। रजनीकांत लगातार अपनी बाइक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।

सेकंड हैंड बाइक देखने पहुंचे, सामने खड़ी थी अपनी बाइक
इसी बीच रजनीकांत मिश्रा OLX पर सेकंड हैंड बाइक तलाश रहे थे। इसी दौरान उनकी बातचीत एक व्यक्ति से हुई, जिसने उन्हें बाइक दिखाने के बहाने चेपापुल स्थित सोया ऑटो बुलाया। वहां पहुंचते ही रजनीकांत की नजर एक बाइक पर पड़ी और उन्होंने तुरंत पहचान लिया कि वह उनकी ही चोरी हुई पैशन प्रो है।

नंबर प्लेट बदली, चेसिस नंबर भी घिसा गया
चोरों ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी और चेसिस नंबर को भी घिस दिया गया था। इसके बावजूद रजनीकांत ने अपनी बाइक पहचान ली। उन्होंने तुरंत साकची थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

चोरी की बाइक का नया रजिस्ट्रेशन कैसे?
इस पूरे मामले ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चोरी की मोटरसाइकिल का नंबर बदलकर उसे दोबारा किसी और के नाम पर रजिस्टर कैसे किया जा सकता है? क्या इसमें केवल वाहन चोर शामिल हैं या फिर सरकारी दफ्तरों के कुछ लोग भी इस खेल का हिस्सा हैं? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !