Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamshedpur News : शहर में महंगाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, लकड़ी जलाकर बनाई चाय

Jamshedpur News : बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और लकड़ी जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।झामुमो के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को फिर से चूल्हा और लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।

नारेबाजी के साथ जताया विरोध, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। झामुमो नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है और लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है।

उन्होंने मांग की कि रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जल्द कमी लाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
उपायुक्त कार्यालय परिसर के आसपास काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !