Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand News: क्लीन एयर पर सियासत, झारखंड को मिले 279 करोड़, फिर भी हवा में घुला है जहर

Ranchi: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच साफ हवा अब एक बड़ा सियासी मुद्दा बन गई है। ताज़ा आंकड़ों ने राज्य के प्रमुख शहरों में प्रदूषण नियंत्रण की दावों की पोल खोल दी है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत केंद्र सरकार ने रांची, धनबाद और जमशेदपुर को साल 2018 से अब तक कुल 279.44 करोड़ रुपये आवंटित किए, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि इसमें से 90 करोड़ रुपये अब भी सरकारी फाइलों और बैंक खातों में धूल फांक रहे हैं।

प्रदूषण के आंकड़े, सुधार कम, चुनौती ज्यादा

प्रदूषण के स्तर को मापने वाले PM-10 पार्टिकुलेट मैटर की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सामान्य मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए, लेकिन झारखंड के तीनों बड़े शहर इससे कोसों दूर हैं।

धनबाद

यहाँ PM-10 स्तर 300 से घटकर 171 पर तो आया है, लेकिन यह अभी भी सुरक्षित सीमा से लगभग तीन गुना अधिक है।

रांची

राजधानी में यह स्तर 140 से घटकर 110 पर पहुँचा है, जो मामूली राहत तो है पर संतोषजनक नहीं।

जमशेदपुर

 सबसे चौंकाने वाली स्थिति जमशेदपुर की है, जहाँ प्रदूषण घटने के बजाय बढ़ गया है। यहाँ PM-10 का स्तर 130 से बढ़कर 144 तक पहुँच गया है।


जहाँ धनबाद ने अपने आवंटन से अधिक राशि खर्च कर सुधार की कोशिश की है, वहीं जमशेदपुर सबसे ज्यादा फंड मिलने के बावजूद उसे धरातल पर उतारने में नाकाम रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जनता को वह शुद्ध हवा नहीं मिल पाई जिसका वादा किया गया था। अब चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि विकास के दावों के बीच हवा की गुणवत्ता पर कौन सा दल जनता को जवाब दे पाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !