Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jharkhand News: ग्रामीण विकास के दर्जनभर इंजीनियरों को ईडी समन

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी के मामले में ईडी ने दर्जनभर इंजीनियरों को समन जारी किया है। इसमें सभी को अलग-अलग तिथियों में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर आने को कहा गया है। ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी की रकम की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 22 के खिलाफ पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान कमीशन वसूली की पूरी चेन पर कार्रवाई के उद्देश्य से आगे की जांच शुरू की गई है। जिन इंजीनियरों को समन जारी किया गया है, उनमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता शामिल है। बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग में अब तक की जांच के दौरान ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी कि टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों से पैसा वसूल कर बड़े अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। ईडी ने इसी वसूली के इस चेन में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की प्रक्रिया फिर से शुरू की है। बता दें कि ग्रामीणविकासविभाग में ठेकेदारों से वसूली के मामले में अब तक की जांच के बाद पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में तीन आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !