Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Palamu News: पलामू के हैदरनगर में अवैध मवेशी तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गोवंशीय पशु बरामद

Palamu News: हैदरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हुसैनाबाद SDPO दिव्यांश शुक्ला ने बताया कि पुलिस को अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या CG 12S 2574 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 गोवंशीय पशु मिले। इनमें 6 गाय और 4 बैल शामिल हैं। पुलिस ने सभी पशुओं को बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया।


एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

मामले में पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, मामले में गुड्डू सरफराज, निवासी दाउदनगर पिराही बाग, और वाहन मालिक टमाटर अंसारी, निवासी आदर सेमरी, थाना बरडीहा, जिला गढ़वा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


SDPO के नेतृत्व में बनी थी पुलिस टीम

पूरी कार्रवाई हुसैनाबाद SDPO दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में की गई। छापेमारी टीम में हैदरनगर थाना प्रभारी पु०अ०नि० तंजीलुल मन्नान मनौवर, पु०अ०नि० आशीष कुमार, स०अ०नि० अशोक कुमार राम, स०अ०नि० बशिष्ठ ठाकुर, स०अ०नि० भोला राम, हवलदार मनोज कुमार मेहता समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बरामदगी के बाद अब पुलिस तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !