Palamu News: पलामू जिले के पांकी प्रखंड स्थित पीपराटांड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
मृतका की पहचान रुकेजा बीवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पीपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई.
सभी पहलुओं की हो रही जांच
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला कुछ समय से मानसिक तनाव में थी. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. फिलहाल यूडी केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जांच जारी है.