Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Ranchi News: रांची के मांडर में ग्रामीण के घर पर देसी बम से हमला, एक धमाका, तीन जिंदा बम बरामद

Ranchi News: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित दर्जोजाड़ी (बोंडो) गांव में सोमवार देर रात देसी बम से हमला किए जाने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. अज्ञात बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए चार देसी बम फेंके. इनमें एक बम फट गया, जबकि तीन बम नहीं फटे. घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है.

आधी रात कुलदीप खलखो के घर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे अपराधियों ने कुलदीप खलखो के घर पर हमला किया. बम विस्फोट की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे. गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही किसी बड़े नुकसान की सूचना है.

घटनास्थल से मिले तीन जिंदा बम
सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल के पास से तीन जिंदा देसी बम बरामद किए गए. इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तीनों बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया.

पुरानी रंजिश के एंगल से जांच
पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.



ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद दर्जोजाड़ी गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !