Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Ranchi News : डोरंडा पीएचसी को मिली नई एंबुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

Ranchi News : राजधानी रांची के डोरंडा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) ने डोरंडा स्थित राजकीय औषधालय (पीएचसी) को आधुनिक सुविधाओं से लैस नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई है।


सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर अस्पताल के लिए रवाना किया। कार्यक्रम मंत्री आवास के सामने आयोजित किया गया, जहां जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने संस्था की ओर से एंबुलेंस की चाबी मंत्री को सौंपी।

विभागीय प्रक्रिया के बाद पीएचसी को सौंपी गई एंबुलेंस

इसके बाद मंत्री ने एंबुलेंस की चाबी सदर अस्पताल के डॉक्टर ताबान रिजवी को प्रदान की। आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद एंबुलेंस को डोरंडा राजकीय औषधालय की प्रभारी डॉ. मिता सिन्हा को सौंप दिया गया।

आपातकालीन मरीजों को मिलेगा त्वरित लाभ

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि नई एंबुलेंस मिलने से डोरंडा क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने में यह एंबुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

इस अवसर पर जीआरडीए की ओर से मंत्री को शॉल, बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीआरडीए के साकेत कुमार, शशि पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !