Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-12

Ranchi News : JPSC ने जारी की बैकलॉग सिविल सेवा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की

Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की मॉडल उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है, ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

OTR पोर्टल के माध्यम से दर्ज होगी आपत्ति
आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी मॉडल उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति या सुझाव 12 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

JPSC ने स्पष्ट किया है कि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित दावे के समर्थन में प्रमाण, प्रामाणिक स्रोत या अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना प्रमाण के दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

निर्धारित प्रक्रिया से ही स्वीकार होंगे सुझाव
आयोग ने कहा है कि केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर ही विचार किया जाएगा। ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !