Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Seraikela News: नीमडीह के आदरडीह में बैठक का वीडियो वायरल, प्रशासन से जांच की मांग

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में एसएम स्टील पावर प्लांट के समर्थन में कुछ ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा के साथ-साथ तनाव का माहौल भी बन गया है। बताया जा रहा है कि बैठक में जनप्रतिनिधियों और प्लांट प्रबंधन के कुछ लोग भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में सुखराम हेंब्रम बैठक के दौरान "सेंदरा" करने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं। सेंदरा आदिवासी समुदाय का एक पारंपरिक शिकार उत्सव है, लेकिन सार्वजनिक मंच से इस तरह का बयान सामने आने के बाद इसे गंभीरता से देखा जा रहा है।



प्रशासन से कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक बैठक में इस तरह की बात कहना शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है। उनका यह भी कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !