Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डेबरासाही गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय दशमाती हेंब्रम और 35 वर्षीय सुकुरमनी हेंब्रम के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों महिलाएं घर के बरामदे में बैठकर बातचीत कर रही थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गरज-चमक के बीच वज्रपात हो गया। 


तेज वज्रपात से झुलसीं दोनों महिलाएं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर में तेज बारिश के दौरान जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें उपचार के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार वज्रपात इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू दास पुलिस बल के साथ चंपुआ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों महिलाएं मिलनसार और मेहनती स्वभाव की थीं, जिनकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा और हरसंभव सहायता देने की मांग की है। वहीं मौसम विभाग ने जिले में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !