Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-31

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: डीसी कर्ण सत्यार्थी की अनोखी पहल पर जमशेदपुर की 28 बेटियों को अंतरिक्ष की रहस्मयी दुनिया का जानने का मिलेगा अवसर

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी की अनोखी पहल पर जमशेदपुर की 28 बेटियों को अंतरिक्ष की रहस्मयी दुनिया को जानने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जाने का अवसर मिलने वाला है। 

ऐसे में अब जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्राओं को इसरो की यात्रा का अवसर मिलेगा। इसरो का यह दौरा जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए यादगार पल होगा ही। साथ ही उनके भीतर आत्मविश्वास भरने वाला भी होगा। ग्रामीण छात्राओं को इस यात्रा के दौरान विज्ञान नवाचार और अंतरिक्ष अनुसंधान को नजदीक से देखने का पूरा मौंका भी मिलेग।

दरअसल, पिछले माह जिले के सरकारी और आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के बीच एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया अपनायी गयी, जिसमें 30 छत्राओं का चयन इसरो भ्रमण के लिए किया गया। 

इनमें से 28 छात्राएं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की है, जबकि दो छात्राएं कल्याण विभाग द्वारा संचालित अर्जुनबेड़ा आवासीय विद्यालय की हैं। चयनित सभी 30 में से 28 छत्राओं को आगामी 10 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भ्रमण पर ले जाया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है। 

इस संबंध में जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि उनका मानना है कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, पर उचित एक्सपोजर और रोल मॉडल्स के अभाव में ये बच्चे अक्सर पीछे रह जाते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने दो वर्ष पूर्व गुमला में यह पहल शुरू की थी, और अब उसी मॉडल को पूर्वी सिंहभूम में भी सफलतापर्वक लागू किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर कुल 30 छात्राओं का चयन किया गया था। इनमें से दो छात्राओं के अभिभावकों ने किसी कारणवश बच्चियों के इसरो जाने से मना कर दिया है। ऐसे में अब कुल 28 छात्राएं 10 अगस्त को इसरो के भ्रमण के लिए जिले से भेजी जायेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !