Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-02

Jamshedpur Police: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायगोनल रोड स्थित पंचभवन में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायगोनल रोड स्थित पंचभवन में बीते दस जुलाई को हुए लाखों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, शनिवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी, उन्होंने बताया कि दिनांक 10 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक आवासीय घर में घुसकर अलमारी में रखे स्वर्ण और रजत आभूषणों की चोरी की थी।


चोरी किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई थी, घटना के बाद घर मालिक की लिखित शिकायत पर बिष्टुपुर थाना कांड संख्या-112/25 दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई, टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मनोज ठाकुर ने किया।


अनुसंधान में तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अपराधियों से चोरी किए गए चांदी के सिक्के, सोने की टूटी हुई चूड़ियाँ, नकद ₹31,500 और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में रोहित राव उर्फ रोहित साव उर्फ लल्ला, अमन कुमार उर्फ गोरी, विकास दास उर्फ अंडा उर्फ अंडा बच्चा, आकाश पात्री उर्फ एजे, और रजनीश लाल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अमन उर्फ राहुल पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. लल्ला और अंडा बच्चा पर 2- 2 केस दर्ज हैं. रजनीश लाल पर 1 केस दर्ज है. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !