Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना का हवाई हमला, तिराह घाटी के मत्रे दारा गांव में 30 नागरिकों की मौत, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी स्थित मत्रे दारा गांव में सोमवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने अपने ही नागरिकों पर हवाई हमले कर दिया। हमले में 30 नागरिकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात के करीब 2 बजे JF-17 लड़ाकू विमानों से कम से कम 8 LS-6 बम गिराए गए, जिसमें 30 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों की बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

हमले में घायल लोग 

बताया जा रहा है कि इस हमले में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। बमबारी इतनी जबरदस्त थी कि गांव का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है। और जगह जगह लाशें बिछ गई है। कई घर बर्बाद हो गए और चारों तरफ तबाही का मंजर दिखने लगा है। 

धमाके के बाद क्षेत्र की स्तिथि 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हमला हुआ उस वक्त गांव के ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। यही दौरान अचानक हुए जोरदार धमके से पूरा इलाका दहल उठा। धमाके में कई घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए और चारों तरफ सिर्फ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है. गांव की गलिया और सड़क टूटे हुए घरों के मलबे से भरी पड़ी हैं, जिस कारण बचाव और राहत कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गांव के खंडहर, बिखरे शव और घायलों की चीखें स्पष्ट सुनी जा सकती हैं। इस घटना पर अब तक पाकिस्तानी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !