भक्तों का तांता लगा
विशेष रूप से, साकची स्थित मनोकामना मंदिर और शीतला मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त मां दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा- अर्चना कर रहे हैं। इन मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना भी की जा रही है। मनोकामना मंदिर की यह खास मान्यता है, की जो भक्त अपने घरों में कलश स्थापना नहीं कर पाते वे यहां आकर स्थापित करते है। लोगों का अटूट विश्वास है कि इस मंदिर में सच्ची श्रद्धा से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती हैं।
नवरात्रि के आगमन के साथ ही शहर का माहौल
नवरात्रि के आगमन के साथ ही शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। जगह-जगह मां दुर्गा के गीत और भजन गूंज रहे हैं। बाजारों में भी नवरात्रि की रौनक दिखाई दे रही हैं। लोगों ने अपनी पूजा की सामग्री और नई पोशाकें खरीदना शुरू कर दिया है। शहर में कई जगहों पर भव्य पंडालों का निर्माण भी शुरू हो गया है, जिन्हें आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया जा रहा है।
नवरात्रि के लिए उत्साहित लोग
इस साल की नवरात्रि को लेकर लोगों में पिछले दो वर्षों से भी अधिक उत्साह है, क्योंकि जैसा कि आपको पता होगा कि कोरोना महामारी के कारण उत्सवों पर काफी पाबंदियां थी। लेकिन इस बार भक्त पूरी आजादी और उमंग के साथ मां की आराधना कर रहे है। जमशेदपुर के निवासियों का कहना है कि वे इस नौ दिवसीय उत्सव के लिए बहुत उत्सुक हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए तैयार हैं।
पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था
पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। दुर्गा पूजा समितियों ने भी भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।