Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Adityapur News : आदित्यपुर से युवती लापता, पति ने थाना में दिया आवेदन

Adityapur News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पति ने थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन की मांग की है। जानकारी के अनुसार माझी टोला, चापाई नगर निवासी महिला के पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी स्नेहा कुमारी  18 जून 2024 की सुबह करीब 1 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वह मॉल जा रही हैं, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटीं।


परिजनों ने कई जगह की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग


परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, सहेलियों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पति ने थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

आवेदन के अनुसार लापता युवती ने सफेद सूट और काले रंग की सैंडल पहन रखी थी। परिवार ने पुलिस से जल्द खोजबीन कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !