IPL 2026: IPL 2026 का 35वां मुकाबला और आज के दिन के डबल हैडर का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे Delhi के Arun Jaitley Stadium में Delhi Capitals और Panjab Kings के बीच खेला जाएगा। Punjab Kings इस सीजन शानदार फॉर्म में है और 6 मैचों में 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं Delhi Capitals 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है, जिससे टीम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन का दबाव बना हुआ है।
हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर
दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पंजाब ने 17 और दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी, जिससे इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
दिल्ली की बैटिंग चिंता का कारण
दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी अस्थिर बल्लेबाजी रही है। KL Rahul, David Miller, Tristan Stubbs और Sameer Rizvi ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ओपनर Pathum Nissanka शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे। कप्तान Axar Patel को बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी। साथ ही खराब फील्डिंग और पिछले मैच में कप्तानी फैसलों ने भी टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं।
पंजाब की ताकत, गहराई और संतुलन
पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे संतुलित टीम नजर आ रही है। Prabhsimran Singh और कप्तान Shreyas Iyer बेहतरीन फॉर्म में हैं, जबकि कूपर कोनोली टीम के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। गेंदबाजी में Arshdeep Singh, Yuzvendra Chahal और Marco Jansen की अगुवाई में टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई है।
पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Arun Jaitley Stadium की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री और सपाट सतह के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां खेले गए 98 मैचों में चेज करने वाली टीमों को हल्की बढ़त मिली है। 25 अप्रैल को मौसम गर्म रहेगा, तापमान 30-35°C के बीच रहने और बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।