Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur News: टाटा स्टील ने विदेशी यूनिट में बढ़ाया निवेश, 1680 करोड़ रुपये में शेयर खरीदे

Jamshedpur News: टाटा स्टील ने अपनी विदेशी सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग लिमिटेड में एक बार फिर बड़ा निवेश किया है. कंपनी ने इस बार 178,57,14,286 इक्विटी शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी को मजबूत किया है. इस सौदे की कुल कीमत 1680.27 करोड़ रुपये यानी करीब 180 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है.


कंपनी ने इस निवेश की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को दी है.


पहले भी टाटा स्टील इस विदेशी यूनिट में निवेश करती रही है
इससे पहले भी टाटा स्टील लगातार अपनी इस विदेशी यूनिट में निवेश करती रही है. कंपनी ने 12 मई 2025, 25 जून 2025, 10 जुलाई 2025, 26 अगस्त 2025, 24 सितंबर 2025, 29 अक्टूबर 2025, 19 दिसंबर 2025, 2 फरवरी 2026 और 26 फरवरी 2026 को भी टी स्टील होल्डिंग लिमिटेड में पूंजी लगाई थी.

ताजा निवेश के बाद टी स्टील होल्डिंग लिमिटेड पूरी तरह टाटा स्टील की सहायक कंपनी बनी रहेगी और उस पर कंपनी का पूर्ण नियंत्रण कायम रहेगा. इस कदम को कंपनी की वैश्विक कारोबार रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !