Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News: सिलिकोसिस मरीजों व आश्रितों की जांच अब 28 मई को, अस्पताल ने जारी किया शेड्यूल

Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतकों के आश्रितों की जांच हेतु मेडिकल बोर्ड की बैठक पुनर्निर्धारित की गई है। पूर्व में 06 मई 2026 को प्रस्तावित यह बैठक अब 28 मई 2026 को अपराह्न 01:00 बजे आयोजित होगी। संबंधित व्यक्तियों की अनुपस्थिति के कारण पिछली तिथि पर जांच नहीं हो सकी थी। अब सभी लंबित मामलों के शीघ्र एवं पारदर्शी निपटारे के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील 
संबंधित सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतकों के आश्रितों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर जांच प्रक्रिया में भाग लें। दस्तावेजों को पहले से पूर्ण एवं व्यवस्थित रखने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित रहने पर पुनः अवसर सीमित हो सकते हैं, इसलिए सभी आवेदकों से समय पर पहुंचकर सहयोग करने की अपील की गई है।

मेडिकल बोर्ड बैठक का उद्देश्य व प्रशासन की अपील 
इस मेडिकल बोर्ड बैठक का उद्देश्य पात्र लाभुकों को शीघ्र चिकित्सीय प्रमाणन एवं आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने सभी संबंधितों से गंभीरता के साथ प्रक्रिया में शामिल होने और किसी भी प्रकार की देरी से बचने की अपील की है। यह पहल सिलिकोसिस प्रभावित परिवारों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !